Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: इन सस्ते रिचार्ज प्लान्स में फ्री मिलेगा JioHotstar एक्सेस; कम खर्च में देखें लाइव IPL 2026 मैच

March 31, 2026

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: इन सस्ते रिचार्ज प्लान्स में फ्री मिलेगा JioHotstar एक्सेस; कम खर्च में देखें लाइव IPL 2026 मैच

IPL 2026 JioHotstar Free Subscription: IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हर दिन होने वाले मुकाबलों को देखने के लिए लोग ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिससे उन्हें ज्यादा खर्च न करना पड़े। मैचों की आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर हो रही है, लेकिन इसका सीधा सब्सक्रिप्शन सभी के लिए किफायती नहीं होता। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां सस्ते प्लान्स के जरिए यह सुविधा दे रही हैं। तो आइए खबर में विस्तार से जानते है…

Airtel के प्लान्स

Bharti Airtel ने बजट यूजर्स के लिए कुछ खास ऑफर पेश किए हैं। लगभग 100 रुपये के प्लान में 6GB डेटा के साथ एक महीने का JioHotstar एक्सेस मिलता है। वहीं 195 रुपये वाले प्लान में 12GB डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और Xstream Play की सुविधा दी जा रही है, जो एंटरटेनमेंट के लिहाज से बेहतर विकल्प बनता है।

ये भी पढ़ें:

Jio के डेटा ऑफर्स

Reliance Jio भी किफायती डेटा पैक दे रहा है। करीब 100 रुपये के ऐड-ऑन में 5GB डेटा और 30 दिन का OTT एक्सेस मिलता है। वहीं 195 रुपये वाला प्लान 15GB डेटा और करीब 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ पूरे IPL सीजन को कवर कर सकता है।

Vi यूजर्स के लिए विकल्प

Vodafone Idea ने भी बजट प्लान्स पेश किए हैं। 44 रुपये के प्लान में 1GB डेटा के साथ एक महीने का JioHotstar एक्सेस दिया जा रहा है। इसके अलावा 101, 151 और 169 रुपये वाले प्लान्स में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी मिलती है।

ये भी देखें :

क्यों हैं ये प्लान फायदेमंद?

इन रिचार्ज प्लान्स की मदद से यूजर्स बिना महंगा सब्सक्रिप्शन लिए IPL के सभी मैच आराम से देख सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए ये विकल्प बेहतर हैं जो कम बजट में ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें