नेशनल डेस्क: आईपीएल 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक की मुंबई के होटल में मौत हो गई। उनका नाम इयान विलियम लैंगफोर्ड था।
यह भी पढ़ें-
टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में हुए शामिल, बोले- ये मेरे जीवन का खास दिन
‘पिछली सरकारों ने पांडुलिपियों की उपेक्षा की’, सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले 10 दिन के लिए स्थगित, कहा- बातचीत बहुत अच्छी चल रही है
जानकारी के अनुसार, इयान 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल मुंबई में ठहरे हुए थे। वह आईपीएल मैचों की कवरेज से जुड़े तकनीकी काम कर रहे थे। 29 मार्च को मैच खत्म होने के बाद वे अपने कमरे में लौटे थे। अगले दिन यानी 30 मार्च को होटल स्टाफ ने उन्हें कॉल किया, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल के कर्मचारी उनके कमरे तक पहुंचे। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो मास्टर की की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर इयान फर्श पर पड़े हुए मिले। तुरंत होटल के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी।
बताया जा रहा है कि 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी। उसी मैच की कवरेज का काम इयान संभाल रहे थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...