Site icon Dainik Savera Times

आईआईएम कोझिकोड के एमबीए प्रोग्राम को मिली बेहतर इंटरनेशनल रैंकिंग

नयी दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (आईआईएमके) ने 2023 के लिए फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) और क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) रैंकिंग में प्रभावशाली रैंकिंग के साथ मैनेजमेंट एजुकेशन में एक वैश्विक प्रमुख के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। संस्थान ने आज यहां बताया कि आईआईएम कोझिकोड के प्रमुख एमबीए प्रोग्राम ने फाइनेंशियल टाइम्स मास्टर्स इन मैनेजमेंट रैंकिंग 2023 में 77वां स्थान हासिल करके वैश्विक स्तर पर अपनी शुरुआत की। यह उपलब्धि आईआईएम कोझिकोड को दुनिया भर के शीर्ष 100 बी-स्कूलों में शामिल करवाने में सफल रही है। इसके अलावा, संस्थान अपने फुलटाइम एमबीए प्रोग्राम के लिए एशियाई बी-स्कूलों में 10वें और सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में चौथे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की जीत से खत्म हुआ ममता राज, तमिलनाडु में विजय का जलवा…केरल में कांग्रेस की वापसी

Exit mobile version