Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढक़र 82.10 पर पहुंचा

March 31, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढक़र 82.10 पर पहुंचा

मुंबई: विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के दामों में गिरावट होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढक़र 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ भी घरेलू मुद्रा को मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला। शुरुआती सौदों में यह 82.16 के 82.10 के बीच कारोबार कर रहा था। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया था। रामनवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 102.20 पर आ गया।
वैश्वक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : अभय चौटाला का बड़ा हमला : भाजपा में कुलदीप बिश्नोई ‘बोझ’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें