Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीते वित्त वर्ष में देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन चार प्रतिशत बढक़र 12.5 करोड़ टन पर

April 23, 2023

बीते वित्त वर्ष में देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन चार प्रतिशत बढक़र 12.5 करोड़ टन पर

नयी दिल्ली: देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 4.18 प्रतिशत बढक़र 12.53 करोड़ टन पर पहुंच गया। अनुसंधान कंपनी स्टीलमिंट ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में देश में 12.02 करोड़ टन से अधिक कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ था। इस दौरान तैयार इस्पात का उत्पादन बढक़र 12.12 करोड़ टन पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन 11.36 करोड़ टन से 6.77 प्रतिशत अधिक है। बीते वित्त वर्ष में घरेलू स्तर पर इस्पात की खपत 12.69 प्रतिशत बढक़र 11.91 करोड़ टन पर पहुंच गई। 2021-22 में इस्पात की खपत 10.57 करोड़ टन रही थी।

स्टीलमिंट के वेिषण में कहा गया है कि बुनियादी ढांचा गतिविधियां बढऩे की वजह से देश में इस्पात का उत्पादन और उपभोग बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष में इस्पात का निर्यात 50 प्रतिशत घटकर 67.2 लाख टन रह गया। एक साल पहले यह 1.34 करोड़ टन से अधिक रहा था। इस दौरान इस्पात का आयात 29 प्रतिशत बढक़र 46.7 लाख टन से 60.2 लाख टन हो गया।

ये भी पढ़ें : भिवानी नहर में आया 600 क्यूसेक पानी, मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें