Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tax चोरी के आरोपों के बीच Mankind Pharma के Delhi परिसरों पर Income Tax Raids

May 11, 2023

Tax चोरी के आरोपों के बीच Mankind Pharma के Delhi परिसरों पर Income Tax Raids

नयी दिल्ली: कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभाग कंपनी के दिल्ली और आसपास के परिसरों में तलाशी ले रहा है, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कंपनी का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ था। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इसी साल आया है। कंपनी 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ को पिछले महीने 15.32 गुना का अभिदान मिला था। वर्ष 1991 में गठित मैनकाइंड फार्मा विभिन्न फार्मास्युटिकल्स उत्पादों की विनिर्माता है। कंपनी के उत्पादों में मैनफोर्स कंडोम, प्रेगा न्यूज प्रेगनेंसी डिटेक्शन किट और गैस-ओ-फास्ट सैशे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें