Site icon Dainik Savera Times

Income Tax Return भरने वालों के लिए खुशखबरी: ‘PhonePe’ ने एप में जोड़ा नया फीचर

नई दिल्ली: यदि आप भी इनकम टैक्स रिटर्न भारतें है तो यह खबर आपके बहुत काम की है। जैसे की आप जानतें है,इनकम टैक्स भरने की लास्ट डेट करीब आ रही है. इस बीच अब मोबाइल से भी आप इनकम टैक्स रिटर्न्स भर सकते हैं। यह सुविधा डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म फोनपे की ओर से दी जा रही है। अब फोनपे एप में ही एक फीचर जारी कर दिया गया है। जिसके माध्यम से आप आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न भर सकतें है।

दूसरी ओर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या 6.18 प्रतिशत बढ़कर 7.40 करोड़ हो गई है। जिसमें से करीब 5.16 करोड़ लोगों ने बताया कि उनकी कोई टैक्स देनदारी नहीं हैं। इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स और कारोबारी यूपीआई या क्रेडिट कार्ड के जरिए सेल्फ असेसमेंट के बाद टैक्स और एडवांस टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।

कंपनी ने बयान में कहा कि टैक्सपेयर्स ऐप पर लॉग-इन करने और ‘इनकम टैक्स’ के पार्ट को चुनकर टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टैक्स के प्रकार, असेसमेंट ईयर, पैन कार्ड का ब्योरा देना होगा। टैक्स के भुगतान के एक दिन के अंदर टैक्सपेयर को यूनीक ट्रांजेक्शन नंबर यानी यूटीआर मिलेगा। भुगतान का चालान दो वर्किंग डेज में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

Exit mobile version