Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

April 4, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में लगातार दो सत्र की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 497.06 अंक या 0.67 प्रतिशत बढक़र 74,373.88 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 144.70 अंक या 0.64 प्रतिशत चढक़र 22,579.35 अंक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से 28 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। केवल इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर को नुकसान हुआ।

एनएसई निफ्टी में सूचीबद्ध 50 कंपनियों में से 46 कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,213.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें