Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा करने के लिए ‘इनोवेशन हैंडशेक’ किया जारी 

November 15, 2023

भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा करने के लिए ‘इनोवेशन हैंडशेक’ किया जारी 

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका): केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने दो महत्वाकांक्षी ‘इनोवेशन हैंडशेक’ पहल को जारी करने के लिए एक औद्योगिक गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून में इसका पूर्वावलोकन किया था। राष्ट्रपति बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने जून में अमेरिका की राजकीय यात्रा की थी।

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल और भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा मंगलवार को सह-आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख आईसीटी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), उद्यम पूंजी कंपनियों के अधिकारी और महत्वपूर्ण व उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्टार्टअप के संस्थापकों ने हिस्सा लिया। इन्होंने अमेरिका-भारत प्रौद्योगिकी सहयोग को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

रायमोंडो ने कहा, ‘‘ ‘इनोवेशन हैंडशेक’ के जरिए अमेरिका और भारत एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी साझेदारी कायम कर रहे हैं जो हमारे परस्पर जुड़े नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करेगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘ यह अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं अमेरिकी और भारतीय श्रमिकों तथा व्यवसायों को सफल होने में मदद करने के लिए मंत्री गोयल के साथ इस प्रगति को आगे बढ़ाने को लेकर उत्सुक हूं।

गोयल ने कहा, ‘‘ ‘इनोवेशन हैंडशेक’ स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और भारत तथा अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण व उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त प्रतिबद्धता का संकेत देता है। इनोवेशन हैंडशेक के जरिए नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना 21वीं सदी में •ाारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: हिमंता सरमा के बयान पर बांग्लादेश नाराज, ढाका में भारतीय राजनयिक को किया तलब

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें