Site icon Dainik Savera Times

India ऊर्जा बदलाव को बढ़ावा देने के कई उपाय कर रहा है: BEE Director General

नयी दिल्ली: ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक अभय बाकरे ने कहा कि भारत अपनी शुद्ध शून्य प्रतिबद्धताओं के तहत विभिन्न उपाय कर रहा है। इसके लिए घरेलू बाजार के साथ ही वैश्विक स्तर पर उद्योगों के लिए ऊर्जा बदलाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा संक्रमण कार्य समूह (ईटीडब्ल्यूजी) की आगामी बैठक में विभिन्न उपायों पर चर्चा की जाएगी। बिजली मंत्रालय के तहत आने वाला बीईई ऊर्जा दक्षता वाली प्रक्रियाओं, उपकरणों और प्रणालियों को बढ़ावा देता है। बाकरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत होने वाली बैठकों में ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देने, कम कार्बन उत्सर्जन वाले औद्योगिक उत्पादों के बाजार में वृद्धि और ऊर्जा दक्षता पर एक मिशन पर चर्चा की जाएगी। ईटीडब्ल्यूजी की तीसरी और चौथी बैठक 15-17 मई को मुंबई में और 19-20 जुलाई को गोवा में होने वाली है।

ये भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी BJP ज्वाइन करे, मैं शादी को तैयार’, फर्जी खबरों पर भड़की कंगना, बोलीं- शर्म आनी चाहिए

Exit mobile version