Site icon Dainik Savera Times

भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक : IndiGo

 

नई दिल्ली : इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा है कि भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक है। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धा है।

इंडिगो 63 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ घरेलू बाजार में सबसे बड़ी विमानन कंपनी है। इसके अलावा एयरलाइन अपने अंतर्राष्ट्रीय परिचालन का भी विस्तार कर रही है। एयरलाइन 32 अंतर्राष्ट्रीय और 81 घरेलू गंतव्यों को जोड़ती है। एल्बर्स के अनुसार, भारत एक अविश्वसनीय और दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से है।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Exit mobile version