Site icon Dainik Savera Times

भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार

मुंबई: आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कहा कि भारत न केवल अपनी क्षमता प्रदर्शित कर रहा है, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आईबीएम के फ्लैगशिप इवैंट थिंक 2025 पर पटेल ने डिवैल्पमैंट और टैक्नोलॉजी दोनों के क्षेत्र में देश की लीडरशीप का जिक्र किया। पटेल ने बताया, ‘भारत विकास के साथ-साथ तकनीकी क्रांति में भी अग्रणी रहा है।

आज हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और सरकार की ओर से मिल रहे निवेश और उद्योग व शिक्षा जगत के बीच सहयोग के साथ, मेरा मानना है कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की राह पर है।’ पटेल ने आईटी सैक्टर को नया आकार देने वाले बदलावों से निपटने के लिए आईबीएम की रणनीति पर चर्चा की, जिसे कंपनी अपनी ‘टैक ट्रिनिटी’ कहती है। भारती एयरटैल ने अपने नए लॉन्च किए गए एयरटैल क्लाऊड को मजबूत बनाने के लिए आईबीएम के साथ साझेदारी की है।

ये भी पढ़ें: Iran-Israel War : ईरान ने दिया ट्रंप को करारा जवाब, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा

Exit mobile version