Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran-Israel War : ईरान ने दिया ट्रंप को करारा जवाब, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा

March 10, 2026

Iran-Israel War : ईरान ने दिया ट्रंप को करारा जवाब, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा

Iran-Israel War : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के इस दावे पर कि ईरान में युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, तेहरान ने कड़ा जवाब दिया है। ईरान का कहना है कि युद्ध कब और कैसे समाप्त होगा, इसका फैसला वही करेगा। ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने बयान जारी कर कहा कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और आगे का समीकरण अब तेहरान की सैन्य ताकत के नियंत्रण में है। आईआरजीसी के मुताबिक अमेरिका यह तय नहीं करेगा कि लड़ाई कब खत्म होगी, बल्कि यह निर्णय ईरान की सेना करेगी।

इससे पहले ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से बातचीत के दौरान कहा था कि ईरान के खिलाफ चल रहा संघर्ष ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने की कोशिश करता है, खासकर Strait of Hormuz में तेल की आवाजाही रोकता है, तो अमेरिका कहीं ज्यादा कड़ा सैन्य कदम उठा सकता है।

ट्रंप ने मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में कहा कि मध्य पूर्व का उनका यह “छोटा दौरा” बुराइयों से निपटने के लिए था और यह संघर्ष भी छोटा ही रहेगा। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल आपूर्ति बाधित होती है, तो अमेरिका अब तक हुए हमलों से कई गुना अधिक ताकत से जवाब देगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें