Site icon Dainik Savera Times

Sri Lanka के पूर्वी प्रांत में विकास परियोजनाओं के लिए भारत 237.1 करोड़ रुपये देगा

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में विकास की 33 परियोजनाओं के लिए भारत 237.1 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई। कैबिनेट प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयथिस्सा ने संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने दोनों देशों के बीच सामाजिक-आíथक विकास और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से एक समझौता ज्ञपन पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस व्यवस्था के तहत भारत शिक्षा के लिए 31.5 करोड रुपए, स्वास्थ्य के लिए 78 करोड रुपए और कृषि के लिए 62 करोड रुपए उपलब्ध कराएगा। इन परियोजनाओं का उद्देशय़ बुनियादी ढांचे को बढ़ाना, विकास करना तथा स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version