Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Britain में Indian स्वामित्व वाली कंपनियों ने मजबूत वृद्धि दर्ज की

May 12, 2023

Britain में Indian स्वामित्व वाली कंपनियों ने मजबूत वृद्धि दर्ज की

लंदन: ब्रिटेन में काम कर रही भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों की संख्या में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ‘इंडिया मीट्स ब्रिटेन ट्रैकर 2023’ के अनुसार ऐसी कंपनियों की संख्या बढक़र 954 हो गई है। बृहस्पतिवार को जारी 2023 के विश्लेषण के मुताबिक ब्रिटेन में भारतीय स्वामित्व वाली कंपनियों का कुल कारोबार 2014 के 19 अरब पाउंड से बढक़र 2023 में 50.5 अरब पाउंड हो गया है। ब्रिटेन के उद्योग और व्यापार विभाग (डीबीटी) में निवेश मंत्री लॉर्ड डॉमिनिक जॉनसन ने कहा, ”मैं चाहता हूं कि दो मुक्त लोकतंत्र – भारत और ब्रिटेन, जो स्वतंत्रता और मानव मूल्यों में विश्वास करते हैं, अपनी साझेदारी के जरिए मिलकर एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करें।”

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा, ”कई लोगों को अंदाज नहीं होगा कि इतनी बड़ी संख्या में भारतीय कंपनियां यहा मौजूद हैं… मैं सोचता हूं कि हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हमें ऐसे क्षेत्रों की पहचान करनी होगी, जहां हम दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ सकते हैं।” ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में भारतीय व्यवसायों के योगदान का विश्लेषण करने के लिए यह रिपोर्ट पेशेवर सेवा फर्म ग्रांट थॉर्नटन और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) हर साल जारी करते हैं। इस साल इसका 10वां संस्करण है।

ये भी पढ़ें : Rice Water Ice Cubes: इस तरह बनाएं राइस वाटर आइस क्यूब्स, घर पर पाएं नेचुरल ग्लो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें