Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 75,000 के नीचे खुला

May 18, 2026

कमजोर ग्लोबल संकेतों से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 75,000 के नीचे खुला

कमजोर वैश्विक संकेतों के असर से भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 851 अंक यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 74,422 पर और निफ्टी 246 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,392 पर कारोबार करता दिखा।

बाजार में चारों तरफ बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी सबसे बड़े लूजर्स रहे। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंजम्प्शन और निफ्टी एनर्जी समेत लगभग सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246 अंक यानी 1.38 प्रतिशत गिरकर 17,635 पर और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 690 अंक यानी 1.14 प्रतिशत टूटकर 59,876 पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें- https://dainiksaveratimes.com/business/mobile-recharge-price-hike/

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एमएंडएम, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, एनटीपीसी और आईटीसी में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, हांगकांग और जकार्ता के बाजारों में गिरावट रही, जबकि सोल का बाजार हरे निशान में बना हुआ था। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे, जहां डाओ जोंस 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें