Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय तकनीकी क्षेत्र 2022-23 में 8.4 प्रतिशत बढक़र 245 अरब डॉलर का होगा: Nasscom

March 1, 2023

भारतीय तकनीकी क्षेत्र 2022-23 में 8.4 प्रतिशत बढक़र 245 अरब डॉलर का होगा: Nasscom

मुंबई: भारतीय तकनीकी क्षेत्र वित्त वर्ष 2022-23 में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 245 अरब डॉलर का हो जाएगा। उद्योग निकाय ने अपनी रणनीतिक समीक्षा में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में इस क्षेत्र की कुल आय 226 अरब अमेरिकी डॉलर थी। मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के कारण आय वृद्धि में दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ। नैसकॉम के अध्यक्ष देवजानी घोष ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में आय वृद्धि को लेकर कोई भविष्यवाणी करना मुश्किल है।

उन्होंने हालांकि मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के एक सर्वेक्षण की ओर इशारा किया, जिसमें कहा गया था कि वे नये वित्त वर्ष के बारे में ”सावधानीपूर्वक आशावादी” हैं। नैसकॉम ने कहा कि तकनीकी उद्योग ने 2022-23 में 2.90 लाख नयी नौकरियां जोड़ीं, जिसके साथ कुल कार्यबल बढक़र 54 लाख हो गया है। घोष ने संवाददाताओं से कहा कि शीर्ष पांच कंपनियों के पास कुल 18 अरब डॉलर के मजबूत सौदे हैं और उद्योग का आकार 2030 तक 500 अरब डॉलर होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सामने कई तरह की बाधाएं हैं, जिनमें यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण भू-राजनीतिक चुनौतियां और रोजगार की कमी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आज तीसरा दिन, दमदमा साहिब में होंगे नतमस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें