Site icon Dainik Savera Times

अगस्त में भारत का कोयला आयात 12% घटकर 1.82 करोड़ टन रहा

 

नई दिल्ली: भारत का कोयला आयात इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 12.08 प्रतिशत घटकर 1.82 करोड़ टन रह गया। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 2.07 करोड़ टन था। ई-कॉमर्स फर्म एमजंक्शन र्सिवसेज लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से अगस्त के दौरान कुल कोयला आयात भी 10.3 प्रतिशत घटकर 10.39 करोड़ टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11.59 करोड़ टन था।

अगस्त में गैर-कोंकिंग कोयले का आयात 1.05 करोड़ टन था, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 1.38 करोड़ टन था। इस दौरान कोंिकग कोयले का आयात 46.2 लाख टन था। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और सीईओ विनय वर्मा ने कहा कि गैर-कोंकिंग कोयले के आयात में (अगस्त 2023 तक) लगभग दो करोड़ टन की भारी गिरावट आई है। घरेलू उपलब्धता बढ़ने के चलते ऐसा हुआ। उन्होंने ये रुझान आगे भी जारी रहने की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें: ‘गोमांस साबित हुए बिना वाहन जब्त करना गलत’, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार पर 2 लाख का जुर्माना लगाया

Exit mobile version