नयी दिल्ली: विश्व बैंक ने कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत के राजकोषीय प्रबंध और महंगाई पर अंकुश लगाने की नीतियों की तारीफ करते हुए मंगलवार को अनुमान जताया कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि होगी। वर्ष 2022-23 में भारत के जीडीपी की वृद्धि 7.2 प्रतिशत थी और देश विश्व की सबसे तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था था। भारत के बारे में विश्व बैंक की यहां जारी ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट-अक्टूबर 2023’ (भारत की परिस्थितियों की ताजा रिपोर्ट) शीर्षक रिपोर्ट में व्यक्त यह अनुमान छह माह पहले के उसके अनुमान के बराबर है।
इस वर्ष भारत की आर्थिक-वृद्धि 6.3 प्रतिशत रहेगी, निवेश, उपभोग मजबूत: विश्व बैंक

