Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amazon फैशन का भारत का पहला ‘Next Gen Store‘

April 26, 2023

Amazon फैशन का भारत का पहला ‘Next Gen Store‘

नई दिल्ली : ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेज़न फैशन ने‘नेक्स्ट जेन स्टोर’के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारत की 47 करोड़ पहली डिजिटल पीढ़ी जेन-ज़ी लेटेस्ट ट्रेंड पेश करने के साथ ही आज की संस्कृति को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। जेनरेशन ज़ी की सोच और जीवन शैली को लेकर उनकी पसंद, पहनावे को लेकर उनकी प्राथमिकताएं भविष्य के उपभोग का पैटर्न तय कर रही हैं। यह ग्राहक वर्ग सिर्फ एक क्लिक में दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक जीवन शैली चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुये यह स्टोर शुरु किया गया है।

इस स्टोर को जेनरेशन जी शॉपर्स की फैशन से जुड़ी खास जरुरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अमेजन डॉटइन पर अपनी तरह के इस पहले स्टोर की शुरुआत का उद्देश्य बाजार में इस खास सेगमेंट की कमी को दूर करना और जेन ज़ी की खास जरुरतों को पूरा करना है। आज की यह पीढ़ी फैशन को लेकर हर दिन नए प्रयोग करना चाहती है, और स्टाइल, साइज, ब्रांड और फिटिंग को लेकर उनकी जरुरतें बिल्कुल अलग-अलग हैं। अमेजन फैशन के पास 200 से अधिक लोकल और ग्लोबल फैशन ब्रांड हैं जो जेन-ज़ी ग्राहकों के लिए बेहद खास, आधुनिक और फैशनेबल स्टाइल प्रदान करते हैं। इस बेहद खास स्टोर को आसान नेविगेशन और खूबसूरत लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है, इन सभी खूबियों के साथ यह स्टोर युवा पीढ़ी के ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को बेहद रोमांचक बना देगा। यह स्टोर फास्ट फैशन, सस्टेनेबल फैशन और किफायती स्टाइल का शानदार संगम है, जिसके चलते एक सिंगल डेस्टिनेशन के रुप में अमेजन फैशन पर ग्राहक के लिए खरीदार बेहद आसान बना रहा है।

‘द नेक्स्ट जेन स्टोर’को जेन जी की लगातार बदलती हुई जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सावधानी के साथ डिजाइन किया गया है, साथ ही यहां वाइब्रेंट प्रिंट, मोनोक्रोम, नियॉन, कॉटन, लिनेन, कलर-पॉप फुटवियर, बैगूएट बैग, लेयरिंग, ओवरसाइज़ फिट आदि जैसे ट्रेंडिंग प्रोडक्ट का संग्रह पेश किया गया है। इसके अलावा, नेक्स्ट जेन स्टोर’ पर कपड़ों के संग्रह के अलावा एक्सेसरीज़, स्मार्टवॉच, स्नीकर्स, सपोर्टर्स शूज़ और हाई बूट्स की रेंज भी पेश की गई है। यहां मौजूद कुछ प्रमुख ब्रांडों में लेवाइस, सॉल्ड स्टोर, मार्स, लैकोस्टे, क्रॉक्स, टाइमेक्स, माईग्लैम, ओनली, वेरो मोडा, टॉमी हिलफिगर, जैक एंड जोन्स, एंड, फास्ट्रैक, फॉसिल, प्यूमा, एडिडास, लोरियल आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: मई में इस दिन मनाई जाएगी अपरा एकादशी, क्यों मानी जाती है बेहद खास, जानें तिथि और पूजा विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें