
नयी दिल्ली: भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) इस साल अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 11.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी। यह जानकारी मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ो में दी गयी है। औद्योगिक वृद्धि 16 महीने के उच्चतम स्तर पर है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्र का उत्पादन अक्टूबर में दोहरे अंक में बढ़ा। अक्टूबर 2023 में खनन क्षेत्र का उत्पादन साल-दर-साल 13.1 प्रतिशत ऊंचा रहा।माह के दौरान विनिर्माण क्षेत्र का त्पादन 10.4 फीसदी और बिजली का 20.4 प्रतिशत दर से बढ़ा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...