
नई दिल्ली: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को फेडएक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम से मुलाकात की। उद्योगपति गौतम अदाणी फेडएक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम से मुलाकात करते हुए कहा कि वह वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी के साथ भविष्य के सहयोग को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ”अभी फेडएक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम के साथ एक गहन बैठक हुई। हमारे विश्व स्तरीय बंदरगाह और विशेष आर्थिक क्षेत्र को देखने के लिए मुंद्रा जाने की उनकी सराहना करता हूं।”
Just had an insightful meeting with FedEx CEO Rajesh Subramaniam. Appreciate him visiting Mundra to see our world-class Port and Special Economic Zone. Proud to see an Indian at the helm of a top company revolutionizing global logistics through digital innovation.… pic.twitter.com/iurl6haqx5
— Gautam Adani (@gautam_adani) July 29, 2024
उन्होंने लिखा “डिजिटल नवाचार के माध्यम से वैश्विक लॉजिस्टिक्स में क्रांति ला रही एक प्रमुख कंपनी के शीर्ष पद पर एक भारतीय को देखकर गर्व महसूस हो रहा है। उनका दृष्टिकोण वास्तव में प्रेरणादायक है। भविष्य के सहयोग के लिए उत्साहित हूं!” राजेश सुब्रमण्यम ने हाल ही में कहा था कि भारत कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार है, क्योंकि मजबूत प्रतिभा और डिजिटल परिवर्तन के बीच इसकी जीडीपी लगातार बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...