Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार और नीतियों की निरंतरता से उद्योग को उच्च वृद्धि का भरोसा : Maruti Suzuki

August 27, 2024

सरकार और नीतियों की निरंतरता से उद्योग को उच्च वृद्धि का भरोसा : Maruti Suzuki

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने कहा कि भारत ने तेज आíथक वृद्धि और लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के बीच विरोधाभास को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और नीतियों की निरंतरता से उद्योग को लगातार उच्च वृद्धि का विश्वास मिलता है। भार्गव ने कंपनी की वार्षकि आम बैठक में शेयरधारकों से कहा कि भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं इसे एक सतत और अधिक समतापूर्ण समाज की ओर ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि उद्योग और सरकार 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक-दूसरे के साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मैंने लोगों को यह तर्क देते हुए सुना है कि तेज आíथक वृद्धि और लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था के बीच वास्तव में मेल नहीं हैं। हमारे देश ने इस सोच को साबित कर दिया है।

अपनी बात पर जोर देते हुए भार्गव ने कहा कि हम अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं, और हमारे प्रधानमंत्री सबसे सम्मानित वैश्विक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर दुनिया ने देखा है कि हम लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति कितने प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इसने एक बार फिर दिखाया कि करोड़ों लोग शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सकते हैं और उस प्रक्रिया के परिणामों को स्वीकार कर सकते हैं। उन्होंने साथ ही जोड़ा, लेकिन हमने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के माध्यम से सही रास्ता खोज लिया। यह दुनिया के कई हिस्सों और हमारे पड़ोस में जो हमने देखा है, उसके बिल्कुल विपरीत है।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें