Site icon Dainik Savera Times

INOX Green Energy Services की अनुषंगी कंपनी को NLC India से मिला आर्डर 

 नई दिल्ली: आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी र्सिवसेज की अनुषंगी कंपनी आई-फॉक्स विंडटेक्निक को तमिलनाडु में 51 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना के संचालन और रखरखाव का एनएलसी इंडिया से आर्डर मिला है। आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी र्सिवसेज लिमिटेड (आईजीईएसएल) एक अग्रणी पवन ऊर्जा संचालन व रखरखाव (ओ एंड एम) सेवा प्रदाता है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अनुबंध पांच साल का है, जिससे करीब 40 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।
इसमें बिजली निकासी प्रणाली सहित संचालन व रखरखाव शामिल है। आईजीईएसएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस. के. मथु सुधाना ने कहा कि यह अनुंबंध मिलना आईजीईएसएल और हमारी अनुषंगी कंपनी आई-फॉक्स विंडटेक्निक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा
Exit mobile version