Site icon Dainik Savera Times

INOXCVA Gujarat में लगा रही है 200 करोड़ रुपए का नया कारखाना

नई दिल्ली: गैसों के अति शीतल (क्रायोजेनिक) अवस्था में भंडारण, वितरण और पुनर्गैसीकरण के टैंक और उपकरण बनाने वाली भारतीय कंपनी आईनॉक्ससीवीए ने बडोदरा (गुजरात) में सावली में अपने नये काखाने का निर्माण-कार्य शुरू किया है। यह इस क्षेत्र में विश्व की अग्रणी कंपनियों में स्थान रखती है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सावली में 200 करोड़ रुपये के निवेश से बनाए जा रहे नए कारखाने के भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता कंपनी के निदेशक सिद्धार्थ जैन ने की। कंपनी ने कहा है कि यह कारखाना 30 एकड़ क्षेत्र में लगाया जा रहा है और यह देश में क्रायोजेनिक उपकरणों (टैंक) के निर्माण का सबसे बड़ा कारखाना होगा।

ये भी पढ़ें : अभय चौटाला का बड़ा हमला : भाजपा में कुलदीप बिश्नोई ‘बोझ’

Exit mobile version