Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Inshorts के Azhar Iqbal ने वेबसाइट बनाने वाला मंच ‘Fenado AI’ किया पेश 

January 9, 2025

Inshorts के Azhar Iqbal ने वेबसाइट बनाने वाला मंच ‘Fenado AI’ किया पेश 

नई दिल्ली: संक्षिप्त समाचार मंच ‘इनशॉर्ट्स’ के सह-संस्थापक अजहर इकबाल ने कोडिंग भाषा के बिना ऐप और वेबसाइट बनाने वाला मंच ‘फेनाडो एआई’ पेश किया है। इकबाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी के बयान में कहा कि पूर्णत कार्यात्मक कंपनियों के लिए आवश्यक संपूर्ण प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करने वाला फेनाडो एआई कोडिंग कौशल या महंगी प्रौद्योगिकी टीमों की जरूरत को समाप्त कर देता है।

बयान के अनुसार, कोई भी कारोबार, स्टार्टअप या उद्यमी चैट के माध्यम से अपनी व्यावसायिक आवशय़कताओं और डिजायन वरीयताओं को आसानी से साझा कर सकता है, और फेनाडो एआई उसके अनुसार ऐप या वेबसाइट बनाएगा। इनशॉर्ट्स के पूर्व प्रौद्योगिकी प्रमुख मनीष सिंह बिष्ट इस मंच के सह-संस्थापक हैं। इकबाल ने कहा कि शानदार विचारों वाले उद्यमी अक्सर किफायती और कुशल प्रौद्योगिकी प्रतिभा तक पहुंच की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।

उन्होंने कहा, फेनाडो एआई इसे बदलता है और उद्यमियों के हाथों में सृजन की शक्ति देकर इस खंड को लोकतांत्रिक बनाता है, ताकि वे कोडिंग की जटिलताओं और प्रौद्योगिकी टीम बनाने की चिंता किए बिना दुनिया के लिए अपने समाधान बना सकें। बयान में कहा गया है कि स्टार्टअप पहले से ही मासिक आधार पर चार गुना गति से बढ़ रहा है। इसका लक्षय़ 2025 के अंत तक दुनियाभर में 10,000 स्टार्टअप की मदद करना है।

ये भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना को बड़ी सफलता, नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें