Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Inspec AI ने बेंगलुरु में कार्यालय खोलकर भारतीय बाजार में किया प्रवेश 

January 16, 2025

Inspec AI ने बेंगलुरु में कार्यालय खोलकर भारतीय बाजार में किया प्रवेश 
नई दिल्ली: डबलिन मुख्यालय वाले एआई-सुरक्षा स्टार्टअप इंस्पेक एआई ने बेंगलुरू में अपना पहला कार्यालय खोलकर भारतीय बाजार में प्रवेश की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कंपनी के बयान के अनुसार, कार्यालय में 25 कर्मचारी हैं। अगले कुछ महीनों में इंजिनियर (सॉफ्टवेयर व सेवा), संचालन व ग्राहक-सामना करने वाली भूमिकाओं में अतिरिक्त 50 कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है।
यह कंपनी का तीसरा वैश्विक कार्यालय है। कंपनी के डबलिन और लंदन में भी कार्यालय हैं। अपूर्व कुमार तथा रामानुजम मचरला विजयकुमार ने 2023 इसकी स्थापना की थी। इंस्पेक एआई डेवलपर को अपने एंटरप्राइज एआई अनुप्रयोगों में एआई को सुरक्षित तथा जिम्मेदारी से एकीकृत करने में मदद करने के लिए ‘एलएलएम ऑप्स’ मंच प्रदान करती है। साथ ही साथ इन अनुप्रयोगों में सुधार भी करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें