Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

InsuranceDekho ने वेरक का किया अधिग्रहण

April 5, 2023

InsuranceDekho ने वेरक का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली : इंश्योरटेक कंपनी इंश्योरेन्सदेखो ने मुंबई की एक एसएमई बीमा वितरण कंपनी वेरक के कर्मचारियों समेत अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इससे इंश्योरेन्सदेखो का एसएमई बीमा वर्टिकल मजबूत होगा और माइक्रो-बिजनेस बीमा के क्षेत्र में इसकी पेशकशों का विस्तार होगा। इंश्योरेन्सदेखो, वेरक की टीम को अपने साथ शामिल करेगी, जिसमें संस्थापक राहुल माथुर भी शामिल हैं। अनोखी भागीदारी वाले अपने मॉडल से वेरक ने माइक्रो-बिजनेस के अनछुए बीमा के क्षेत्र में गहरी पहुँच बनाई है और हजारों छोटे दुकानदारों को पहली बार बीमा के तहत लाने का काम किया है तथा हर महीने प्रीमियम में 30 प्रतिश्ता की बढ़ोतरी दर्ज की है।

श्री माथुर को बीमा में अंतर-महाद्वीपीय अनुभव है और उन्होंने भारत में उद्यमिता की यात्रा शुरु करने से पहले यूके में लाका इंश्योरेन्स और एक्सेंचर के साथ काम किया है। वेरक की टीम के आने से इंश्योरेन्सदेखो की पहुंच को मजबूती मिलेगी और वह तेजी से बढ़ रहे इस बाजार की क्षमता का लाभ उठाने के लिये अच्छी स्थिति में है। इंश्योरेन्सदेखो के सह-संस्थापक एवं सीईओ अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम इंश्योरेन्सदेखो परिवार में वेरक की टीम का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। एसएमई बीमा में उनकी विशेषज्ञता भारत में हमारे मजबूत वितरण तंत्र और उद्योग में सर्वश्रेष्ठ हमारी तकनीकी ताकत की पूरक होगी। इस रणनीतिक कदम से हम एसएमई बीमा के वर्टिकल में अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे और अपने उत्पादों की पेशकश का विस्तार करेंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana News : 3 सरपंच, 1 पंच के लिए उपचुनाव 10 को

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें