Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतबेंज सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर की शुरुआत

May 2, 2023

भारतबेंज सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर की शुरुआत

नई दिल्ली : भारतबेंज ब्रांड के तहत देश में भारी व्यावसायिक वाहन बनाने वाली कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने अत्याधुनिक ‘भारतबेंज सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर’की शुरुआत करके भारतीय सड़कों पर ट्रक ड्राइ¨वग तकनीक को डिजिटल रुप से बदलने की पहल की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर प्रोग्राम एक ली¨डग टेक्नोलॉजी पार्टनर ने एक साथ मिलकर विकसित किया है। यह उच्च गुणवत्ता वाला, टेक्नोलॉजी-आधारित सिम्युलेटर भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग में अपनी तरह का सबसे अनोखा प्रोडक्ट है। इस पर प्रशिक्षण देने वाले किसी भी भारतबेंज ड्राइवर के लिए सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर कम्प्यूटराइज़्ड और डिजिटल अनुभव का एक संयोजन है।

उसने कहा कि इसके सेट-अप में एक मल्टी-स्क्रीन डिस्प्ले शामिल है जो ड्राइवर के सामने स्थित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला ड्राइवर एक असली भारतबेंज हेवी-ड्यूटी ट्रक के केबिन में बैठता है जो तकनीकी रुप से वास्तविक दुनिया की गतिशीलता से जुड़ा होता है। इसकी इमर्सिव मल्टी-सेंसरी तकनीक के कारण इसमें बैठने पर ड्राइवर को एक वास्तविक सड़क पर या इलाके में ट्रक चलाने का आभास होता है। इसमें जगह, मौसम की स्थिति तथा अन्य अवरोधों को दूर से नियंत्रित कंप्यूटर के माध्यम से बदला जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें