Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

iPhone 15 Pro Max में हाे सकता है फोल्डिंग जूम Camera System, जानें पूरी अपडेट

January 18, 2023

iPhone 15 Pro Max में हाे सकता है फोल्डिंग जूम Camera System, जानें पूरी अपडेट

सैन फ्रांसिस्कोः एप्पल के आगामी स्मार्टफोन, आईफोन 15 प्रो मैक्स में कथित तौर पर एक पेरिस्कोप फोल्डिंग जूम कैमरा होगा, हालांकि इसे केवल टॉप-एंड आईफोन मॉडल में शामिल किया जाएगा। एप्पल साइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले, टेक दिग्गज को आईफोन 14 रेंज में फोल्डिंग जूम कैमरा सिस्टम शामिल करने की उम्मीद थी। हालांकि, अनिर्दिष्ट उद्योग स्नेतों के अनुसार, मोबाइल कैमरा मॉड्यूल एलजी इनोटेक के प्रमुख आपूर्तिकर्ता और कैमरा मॉड्यूल भागों के निर्माता जाहवा इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों ही आईफोन 15 प्रो मैक्स के लिए यह प्रणाली प्रदान करेंगे।

एक फोल्डिंग जूम कैमरा सिस्टम से आईफोन के बाहरी हिस्से पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने की संभावना है और यह जरूरी नहीं कि कैमरा बंप को कम करेगा। इसके बजाय, यह एक मिरर या प्रिज्म का उपयोग कर सकता है जिसकी पेरिस्कोप की तरह काम करने की उम्मीद है। ये सिस्टम को आईफोन की पूरी बॉडी की लंबाई और चौड़ाई का उपयोग करने की अनुमति देगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि रियूमर्ड सिस्टम के 2024 में आईफोन 15 प्रो मैक्स में शुरू होने की उम्मीद है और आईफोन 16 प्रो मैक्स और आईफोन 16 प्रो दोनों में आने की संभावना है। इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, यह बताया गया था कि आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में हैप्टिक फीडबैक के साथ सॉलिड-स्टेट बटन, एक टाइटेनियम फ्रेम और बढ़ी हुई रैम जैसे नए फीचर्स शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें