Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPO: 95 से 102 तक मिलेगा जीबी लॉजिस्टिक्स के आईपीओ का प्रति शेयर

January 21, 2025

IPO: 95 से 102 तक मिलेगा जीबी लॉजिस्टिक्स के आईपीओ का प्रति शेयर
नयी दिल्ली: जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड ने मंगलवार को 25.07 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95-102 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 24 जनवरी को खुलने वाला उसका आईपीओ 28 जनवरी को बंद होगा। फर्म के शेयरों को बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध किया जाएगा। यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से 24.57 लाख इक्विटी शेयरों के नए निर्गम पर आधारित है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी आईपीओ से 25.07 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाएगी।
जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रशांत एन लखानी ने कहा कि कंपनी इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग ऋण की अदायगी, कार्यशील पूंजी जरूरतों, ट्रक चेसिस और ट्रक बॉडी की खरीद पर व्यय और सामान्य कंपनी जरूरतों पर करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें