Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jaro Education को चालू वित्त वर्ष में अपना कारोबार 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद

October 4, 2023

Jaro Education को चालू वित्त वर्ष में अपना कारोबार 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी जारो एजुकेशन को चालू वित्त वर्ष में अपना राजस्व 70 प्रतिशत बढक़र 200 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि देश और विदेश में टियर-1 संस्थानों के साथ भागीदारी और भौगोलिक विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष में उसके राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जारो एजुकेशन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रंजीता रमन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आनलाइन डिग्री को पूर्णकालिक डिग्री के समकक्ष कर दिया गया है।

ऐसे में उसके जैसी कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार बन गया है। ‘‘ऐसे में हम अपने कारोबार को सालाना आधार पर दो-तीन गुना बढ़ा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर हम दूसरी श्रेणी के शहरों में विस्तार की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी श्रेणी के शहरों में काफी संभावना है। निश्चित रूप से वहां अपनी उपस्थिति से हम सर्वश्रेष्ठ नतीजे हासिल कर पाएंगे।’’ जारो एजुकेशन का कारोबार 2022-23 में 115 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें