Site icon Dainik Savera Times

Jio Financial शेयर बाजारों में सूचीबद्ध, शुरुआती कारोबार 5% गिरा

 

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) का शेयर सोमवार को बाजारों में सूचीबद्धता के पहले दिन करीब पांच प्रतिशत तक गिर गया। बीएसई में कंपनी का शेयर 265 रुपए पर कारोबार शुरू किया, जो 261.85 रुपए के निर्धारित मूल्य के मुकाबले 1.20 प्रतिशत अधिक है।

पिछले महीने जियो फाइनैंशियल के सूचीबद्धता मूल्य के आकलन के लिए आयोजित एक विशेष सत्र में 261.85 रुपए का मूल्य तय किया गया था। कारोबार के दौरान इसका शेयर 3.85 प्रतिशत तक गिरकर 251.75 रुपए के भाव पर आ गया जो इसका ‘लोअर सर्किट’ भी है।

ये भी पढ़ें : खनन माफिय के खिलाफ 5 गांव, किसानों का फूटा गुस्सा

Exit mobile version