Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jio ने एक साथ इन 50 शहरों में शुरू की ट्रू 5G Service

January 24, 2023

Jio ने एक साथ इन 50 शहरों में शुरू की ट्रू 5G Service

नई दिल्लीः देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ ट्रू5जी लॉन्च करके रिलायंस जियो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पानीपत, रोहतक, करनाल, सोनीपत और बहादुरगढ़ भी जियो ट्रू 5जी से जुड़ गए हैं। एनसीआर शहरों के साथ हरियाणा से जुड़ने वाले अन्य शहर हैं अम्बाला, हिसार और सिरसा। उत्तर प्रदेश के झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर में भी जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरु हो गई हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के 7, ओडिशा के 6, कर्नाटक के 5, छत्तीसगढ, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के तीन-तीन, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के दो-दो और असम, झारखंड, केरल, पंजाब और तेलंगाना का एक-एक शहर भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए। इस लॉन्च के साथ ही गोवा और पुदुचेरी भी 5जी के मैप पर उभर आए हैं।

रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरु करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस प्लस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। जियो प्रवक्ता ने कहा कि ‘17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने हम बेहद रोमांचित हैं। जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5त्न सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके।’’

ये भी पढ़ें: राज्यपाल कटारिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को दिया बढ़ावा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें