Site icon Dainik Savera Times

JSP अंगुल इकाई को भारत का सबसे बड़ा एकल-स्थल इस्पात संयंत्र बनाएगी 

नई दिल्ली:जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) अपनी अंगुल इकाई को भारत का सबसे बड़ा एकल-स्थल इस्पात विनिर्माण संयंत्र बनाने की योजना बना रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक विमलेंद्र झा ने यह जानकारी दी। झा ने  बताया कि इस समय ओडिशा संयंत्र की क्षमता मौजूदा 56 लाख टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 1.16 करोड़ टन प्रतिवर्ष की जा रही है।
उन्होंने योजना के लिए कोई समयसीमा साझा किए बिना कहा, ”हम अगले साल तक अंगुल में क्षमता को दोगुना से अधिक कर रहे हैं।आगे चलकर हमारी इसे 2.4 करोड़ टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने की महत्वाकांक्षा है, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा एकल-स्थल इस्पात संयंत्र बन जाएगा।”  कंपनी ने एक बयान में कहा कि रायगढ़ में इस्पात संयंत्र का विस्तार भी मौजूदा 36 लाख टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 96 लाख टन प्रतिवर्ष तक किया जाएगा।
अंगुल संयंत्र के विस्तार पर झा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2023 के अंत तक परीक्षण उत्पादन और अगले साल तक वाणिज्यिक उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर सरकार के जोर से घरेलू इस्पात की मांग बढ़ी है और इसकी वृद्धि दर फिलहाल 7-8 प्रतिशत के दायरे में है।
ये भी पढ़ें: ‘गोमांस साबित हुए बिना वाहन जब्त करना गलत’, इलाहाबाद HC ने यूपी सरकार पर 2 लाख का जुर्माना लगाया
Exit mobile version