नई दिल्ली: जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत घटकर 28.91 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी फास्ट-फूड श्रृंखला डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स का संचालन करती है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 112.58 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था। जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,334.54 करोड़ रुपये रही, जो इससे एक साल पहले इसी अवधि में 1,255.09 करोड़ रुपए थी। जून तिमाही में जेएफएल का कुल खर्च 1,248.74 करोड़ रुपए रहा।
ये भी पढ़ें : हरियाणा CM नायब सैनी का आज लुधियाना दौरा: BJP कार्यकर्ताओं संग करेंगे अहम बैठक

