Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक को निवेशक सम्मेलन में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद: मंत्री पाटिल 

February 9, 2025

कर्नाटक को निवेशक सम्मेलन में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद: मंत्री पाटिल 

बेंगलुरु: कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि राज्य को इस सप्ताह आयोजित होने वाले द्विवार्षकि निवेशक सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों के साथ लगभग 10 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

बेंगलुरू में 11-14 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 – ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ (जीआईएम 2025) का उद्देशय़ कर्नाटक को एक प्रमुख वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। हमें करीब 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि यह निवेश केवल कागज पर नहीं रहेगा, बल्कि उसमें से कम से कम 70 प्रतिशत वास्तविकता में बदलकर लागू होगा।

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 10 फरवरी को शाम चार बजे होगा। उन्होंने कहा, ह्लराज्यपाल वहां मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अध्यक्षता करेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे। कई केंद्रीय मंत्री भाग लेने जा रहे हैं। इनमें कुछ 12 तारीख को, कुछ 13 को और कुछ 14 तारीख को भाग लेंगे। राज्य के मंत्री, उद्योगपति और बड़े नाम सभी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें :- झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 15 लाख का इनामी सहदेव महतो समेत 4 नक्सली ढेर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें