Site icon Dainik Savera Times

Kia कंपनी ने इंडिया ने घरेलू बाजार में 10 लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा किया पार

नयी दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पांच वर्ष से काम कर रही यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी किआ इंडिया ने घरेलू बाजार में 10 लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह उपलब्धि 59 महीनों के भीतर हासिल की है। कंपनी के प्रमुख मॉडल किआ सेल्टोस ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है, जो कंपनी की कुल घरेलू बिक्री का 48 प्रतिशत से अधिक योगदान करता है। सेल्टोस के बाद सोनेट और कैरेंस क्रमशः कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में 34 प्रतिशत और 16 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

Exit mobile version