Site icon Dainik Savera Times

UPI, Pay Now के बीच संपर्क सुविधा की शुरुआत भारत-सिंगापुर के संबंधों में नया मील का पत्थर: PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर की ‘पे नाउ’ प्रणाली के बीच संपर्क सुविधा की शुरुआत दोनों देशों के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने यूपीआई को भारत की सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बताया और विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि यह जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगी। मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष ली सियन लूंग की मौजूदगी में ‘यूपीआई’ और सिंगापुर की ‘पे नाऊ’ प्रणाली के बीच संपर्क सुविधा की शुरुआत के मौके पर यह बात कही।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक रवि मेनन ने इस सुविधा को शुरू किया। मोदी ने कहा, ‘‘आज हुई इस शुरुआत ने ‘क्रॉस बॉर्डर फिनटेक कनेक्टिविटी’ के एक नए अध्याय का शुभारंभ किया है। आज के बाद सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाइल फोन से उसी प्रकार पैसे का हस्तांतरण कर पाएंगे जैसे वे अपने-अपने देशों में करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस सुविधा से प्रवासी भारतीयों, छात्रों, पेशेवरों और उनके परिवारों को विशेष रूप से लाभ होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपीआई के जरिए 12,6,000 अरब रूपये से अधिक के 74 अरब लेनदेन हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यूपीआई के जरिए इतनी अधिक संख्या में होने वाला लेनदेन यह दिखाता है कि स्वदेशी स्तर पर तैयार यह भुगतान प्रणाली बहुत सुरक्षित है।’’

Exit mobile version