Site icon Dainik Savera Times

LIC का आया नया प्लान…अब मिलेंगे जिंदगी भर गारंटीड रिटर्न के साथ कई फायदे, पढ़ें जरूरी बातें

 

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक खास योजना लॉन्च की है।इस योजना का नाम LIC जीवन उत्सव है। इसमें लाइफ टाइम रिटर्न मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा योजना में सेविंग कंपोनेंट भी शामिल है। ये एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान है।

इसमें 90 दिनों से 65 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है। यह प्लान पूरे जीवन भर के लिए रिस्क कवर प्रदान करता है। योजना में लाइफलॉन्ग इनकम और लाइफटाइम रिटर्न की गारंटी मिलती है। इसकी प्रीमियम अवधि कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 16 साल तक है।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Exit mobile version