Site icon Dainik Savera Times

Loom Solar ने उच्च गुणवक्ता वाला Shark DCR सौर पैनल पेश किया

नई दिल्ली: सौर पैनल, लिथियम बैटरी, सौर इन्वर्टर जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी लूम सोलर ने देश के महानगरों में रूफटॉप (छत पर) सौर बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले तकनीकी रूप से विकसित ‘शार्क डीसीआर सौर पैनल’ पेश किए हैं। शार्क डीसीआर सौर पैनल (भारत में बनें सौर सेल) की शुरुआत लूम सोलर के ‘मिशन-जीरो एमिशन’ के अनुरूप है। इसका उद्देश्य घरेलू स्तर पर कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। कंपनी का दावा है कि इस पैनल को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से मान्यता मिल चुकी है। ग्राहक, शार्क डीसीआर सौर पैनल के जरिये सरकार की अनुमोदित सब्सिडी का लाभ भी ले सकेंगे। शार्क डीसीआर सौर पैनल घर की छतों के लिए एक बेहतरीन समाधान हैं। लूम सोलर के विपणन प्रमुख निशि चंद्रा ने कहा, ‘‘शार्क डीसीआर सौर पैनल की पेशकश तकनीकी रूप से बेहतरीन उत्पादों को उतारने की हमारी मंशा के अनुरूप है। इसके अलावा ग्राहक सौर सब्सिडी का लाभ भी ले सकेंगे।’’ उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आ रहा है और यह सौर ऊर्जा में निवेश का सही समय है।

ये भी पढ़ें : SRH Vs KKR, IPL 2026: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Exit mobile version