Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Magicpin ने ‘MagicNow’ के साथ खाने-पीन के सामान के त्वरित वितरण क्षेत्र में रखा कदम

December 17, 2024

Magicpin ने ‘MagicNow’ के साथ खाने-पीन के सामान के त्वरित वितरण क्षेत्र में रखा कदम

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने ‘मैजिकनाउ’ ब्रांड की शुरुआत के साथ ही खाने-पीने के सामान के वितरण के त्वरित वाणिज्य क्षेत्र (क्विक कॉमर्स) में कदम रखा है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, मैजिकनाउ ब्रांड शुरुआत में 2,000 से अधिक खाद्य ब्रांड और 1,000 व्यापारियों के लिए काम करेगा।

अन्य त्वरित वाणिज्य कंपनियों के विपरीत मैजिकपिन खाद्य वितरण के लिए ‘डार्क स्टोर’ के जरिये काम नहीं करेगी। ‘डार्क स्टोर’ खुदरा दुकान या वितरण केंद्र है जो किसी ऑनलाइन मंच के लिए गोदाम के तौर पर काम करते हैं। बयान के अनुसार, ‘‘ मैजिकनाउ व्यंजनों की ताजगी बनाए रखने के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में ‘फास्ट फूड’ की आपूर्ति करेगी।

इस सेवा को शुरू में बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पुणो में पेश किया जाएगा।’मैजिकपिन के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंशु शर्मा ने कहा,‘‘मैजिकनाउ के साथ हमारा मकसद केवल रेस्तरां द्वारा तैयार ताजा भोजन वितरित करना है न की किसी ‘डार्क स्टोर’ के जरिये काम करना। इसलिए व्यंजनों की ताजगी बनाए रखने के लिए सेवा केवल भोजन वितरण के लिए सर्मिपत है।

15 मिनट की त्वरित आपूर्ति के लिए यह सेवा किसी उपभोक्ता को डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में ही प्रदान की जाएगी। मैजिकनाउ ने 14 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच चार सप्ताह का शुरुआती कार्यक्रम पहले ही पूरा कर लिया है। इस दौरान उसने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में करीब 75,000 खाद्य आपूíत की। बयान में कहा गया, ‘‘मैजिकनाउ चायोस, फासोस, वेंडीज, बर्गर किंग, मैकडोनाल्ड्स, टैकोबेल, बरिस्ता जैसे 2,000 से अधिक ब्रांड और 1,000 से अधिक गैर-ब्रांडेड स्थानीय रेस्तरां से खाद्य समान की आपूर्ति करेगी।’’

ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें