Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Magicpin ने 15 महीने में ओएनडीसी मंच पर 15 गुना दर्ज की गई ऑर्डर वृद्धि 

October 8, 2024

Magicpin ने 15 महीने में ओएनडीसी मंच पर 15 गुना दर्ज की गई ऑर्डर वृद्धि 
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी मैजिकपिन ने मंगलवार को कहा कि उसने सरकार सर्मिथत ओएनडीसी मंच पर खाद्य तथा लॉजिस्टिक्स सेवाओं के दैनिक ऑर्डर का 1.5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है जो 15 महीने में 15 गुना वृद्धि है। ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ओएनडीसी) मंच व्यापारियों और ग्राहकों के लिए एक सार्वजनिक ऑनलाइन नेटवर्क है।
कंपनी ने बयान में कहा कि मैजिकपिन पिछले साल मार्च में 22,000 रेस्तरां भागीदारों के साथ ओएनडीसी मंच से जुड़ी। अब यह संख्या बढक़र 70,000 हो गई है। मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने कहा, ‘‘ करीब डेढ़ वर्षों में हमारे पास प्रमुख शहरों में दोहरे अंकों की बाजार हिस्सेदारी है।
इसमें समग्र खाद्य वितरण के मामले में दिल्ली या बेंगलुरु जैसे प्रमुख बाजारों में 10 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। हम ओएनडीसी पर मैजिकपिन की सफलता से खुश हैं जहां हमें खाद्य वितरण तथा लॉजिस्टिक्स के लिए 1.5 लाख दैनिक ऑर्डर मिले हैं। उन्होंने कहा कि पेटीएम, टाटा न्यू और ओला जैसे प्रमुख उपभोक्ता ऐप से 90 प्रतिशत खाद्य ऑर्डर अब मैजिकपिन द्वारा पूरे किए जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में ओएनडीसी पर एक लाख नए रेस्तरां और ‘क्लाउड किचन’ लाने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें