Site icon Dainik Savera Times

Mahesh Chander Gupta ने NFL के निदेशक का पदभार संभाला

चंडीगढ़: महेश चंद्र गुप्ता ने नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) के बोर्ड में निदेशक (विपणन) का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले, वे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में मुख्य महाप्रबंधक (बिजनैस डिवैल्पमैंट-गैस) के पद पर कार्यरत थे और कॉर्पोरेट कार्यालय में प्राकृतिक गैस सोसिर्ंग और विपणन का कार्यभार संभाल रहे थे। 30 वषों से अधिक अनुभव वाले एक अनुभवी पेशेवर गुप्ता ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्राकृतिक गैस व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक बढ़ाने, घरेलू और वैश्विक बाजारों में पीटीए और पॉलिमर सहित पैट्रोकेमिकल्स के नवीन व्यापार अवसरों की स्थापना करने एवं अन्य व्यवसाय विकास गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

एफएमएस, उदयपुर से प्रबंधन स्नातक और लागत एवं प्रबंधन लेखाकार (स्वर्ण पदक विजेता) होने के साथ उन्नत प्रबंधन कार्यक्रमों के माध्यम से गुप्ता ने पेट्रोलियम विपणन, पेट्रोकेमिकल्स विपणन, प्राकृतिक गैस विपणन व्यवसाय और सतर्कता क्षेत्र में नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया है। अपनी नई भूमिका में, वे बाजार नेतृत्व हासिल करने के लिए विभिन्न उत्पादों के साथ एनएफएल के विस्तारित व्यापार पोर्टफोलियो का नेतृत्व करेंगे और यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की महत्वाकांक्षा के साथ ऊर्जा स्थिरता, सतत विकास, वैश्वीकरण और व्यवसायिक विविधता की दिशा में काम करेंगे। उनका नेतृत्व उभरते ऊर्जा परिदृश्य में नैशनल फर्टिलाइजर्स के रणनीतिक विकास को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

Exit mobile version