Site icon Dainik Savera Times

Mahindra Tractors ने PNB के साथ की साझेदारी, MoU पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की इकाई महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने डीलरों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा, दोनों भागीदारों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान के अनुसार, इस साझेदारी के तहत एक साल से अधिक के कारोबार वाले सभी महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर ‘चैनल फाइनेंस’ सीमा के लिए पात्र हैं।

इस कार्यक्रम में पांच करोड़ रुपये तक की ‘फाइनेंस’ सीमा दी जाती है, जिसमें 105 दिन की बिक्री के आधार पर सीमा का आकलन किया जाता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष (कृषि उपकरण क्षेत्र) हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ यह सहयोग कार्यशील पूंजी प्रबंधन को बेहतर बनाने और दक्षता बढ़ाने में मदद करेगा, हमारे डीलर को कृषक समुदाय को बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक एवं मुंबई क्षेत्र के प्रमुख फिरोज हसनैन ने कहा कि यह पहल विभिन्न क्षेत्रों खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और कृषि क्षेत्र को अनुकूलित वित्तीय समाधान प्रदान कर व्यवसायों के विकास में सहायता करने की बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version