Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

MakeMyTrip ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुकिंग के लिए आंशिक भुगतान विकल्प किया पेश

January 8, 2025

MakeMyTrip ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुकिंग के लिए आंशिक भुगतान विकल्प किया पेश

नई दिल्ली: ऑनलाइन यात्रा बुकिंग मंच मेकमाईट्रिप ने यात्रियों के लिए आंशिक भुगतान विकल्प पेश किया है। इसके तहत यात्री कुल किराये का 10 से 40 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करके अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ‘कन्फर्म बुकिंग’ प्राप्त कर सकते हैं। यात्र मंच ने बुधवार को यह सूचना दी। अग्रिम भुगतान का सटीक प्रतिशत एयरलाइन, यात्र क्षेत्र और अग्रिम खरीद खिड़की जैसे कारकों द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

शेष राशि का भुगतान या तो यात्र की तारीख से पहले या बुकिंग के 45 दिनों के भीतर किया जाना चाहिए, जो भी पहले हो। इसके लिए कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं ली जाएगी। मेकमाईट्रिप ने एक बयान में कहा, यह उद्योग-प्रथम सुविधा यात्रियों, विशेष रूप से बड़े परिवारों या समूहों के लिए एक आम समस्या का समाधान करती है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय उड़ान बुक करते समय पूरी टिकट राशि का अग्रिम भुगतान करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है।

बयान के अनुसार, आंशिक भुगतान विकल्प चुनने वाले उपयोगकर्ता किराया नियमों के अनुसार पूर्ण भुगतान पूरा करने के बाद अपनी पुष्टि की गई बुकिंग को संशोधित कर सकते हैं। मेकमाईट्रिप की मुख्य परिचालन अधिकारी (उड़ान, हॉलीडेज एवं खाड़ी देर) सौजन्य श्रीवास्तव ने कहा, उद्योग में पहली बार आंशिक भुगतान की यह सुविधा हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो अधिक भारतीयों को अधिक सुविधा और लचीलेपन के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुक करने में सक्षम बनाती है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel: क्या पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? सरकार की प्रतिक्रिया आई सामने

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें