Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mamta Machinery का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 147% उछाल के साथ रहा सूचीबद्ध

December 27, 2024

Mamta Machinery का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 147% उछाल के साथ रहा सूचीबद्ध

नई दिल्ली: पैकेजिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ममता मशीनरी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 243 से करीब 147 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 146.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 600 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 159.23 प्रतिशत चढक़र 629.95 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 600 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,550.17 करोड़ रुपये रहा। ममता मशीनरी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत सोमवार तक कुल 194.95 गुना अभिदान मिल था। कंपनी के 179 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 230-243 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। ममता मशीनरी पैकेजिंग उद्योग के लिए विनिर्माण समाधान प्रदान करती है। कंपनी अपनी मशीनें ‘वेगा’ और ‘विन’ ब्रांड नामों के तहत बेचती है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें