Site icon Dainik Savera Times

Bank Holiday Alert: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक; इस तारीख से पहले जल्द निपटा लें जरूरी काम

March Bank Holiday Alert

March Bank Holiday Alert

Bank Holiday Alert: मार्च का अंतिम सप्ताह बैंक ग्राहकों को लेकर एक जरूरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आखिरी सप्ताह में लगातार छुट्टियों के कारण कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से अपनी योजना बना लें।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
मार्च के आखिरी दिनों में त्योहार और वीकेंड की वजह से कई छुट्टियां पड़ रही हैं। 26 मार्च को राम नवमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 27 मार्च को भी कुछ राज्यों में इसी पर्व के चलते अवकाश रहेगा। इसके बाद 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने से पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर भी कई राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

किन राज्यों में रहेगा असर?
राम नवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 27 मार्च को बिहार, ओडिशा और सिक्किम में भी छुट्टी रहेगी। महावीर जयंती के दिन गुजरात, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

ये भी पढ़ें :

बीच में सिर्फ एक दिन खुलेंगे बैंक
इन लगातार छुट्टियों के बीच 30 मार्च (सोमवार) को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों के पास जरूरी काम निपटाने के लिए यही एक उपयुक्त दिन रहेगा।

छुट्टियों में क्या सेवाएं रहेंगी चालू?
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी। ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और बैलेंस चेक जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

इन कामों के लिए करना होगा इंतजार
चेक क्लियरिंग, कैश जमा, डिमांड ड्राफ्ट और केवाईसी जैसे कार्यों के लिए बैंक शाखा में जाना जरूरी होता है। इसलिए इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी देखें :

घर से निकलने से पहले करें जांच
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। इससे आपका समय बचेगा और अनावश्यक परेशानी से भी बचाव होगा।

Exit mobile version