Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईद पर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए एक्टर Ali Zafar, अब पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

March 25, 2026

ईद पर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुए एक्टर Ali Zafar, अब पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क: पाकिस्तानी अभिनेता और गायक Ali Zafar हाल ही में ईद के मौके पर अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। कुछ लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर आलोचना की, जिसके बाद अली जफर ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, ईद के दिन अली जफर ने सी-ग्रीन रंग का कुर्ता पहना था। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने कुर्ते के नीचे बनियान नहीं पहनी थी और इसी बात को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

इस पर अली जफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज में माफी मांगते हुए लिखा कि वह ईद के दिन बिना बनियान के कुर्ता पहनने और पारंपरिक अजरक धोती पहनकर पौधों को पानी देने जैसे गंभीर काम करने के लिए देश से माफी चाहते हैं।

 

उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि यह मुद्दा हाल के समय का सबसे बड़ा राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दा बन गया है और वह कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो। साथ ही उन्होंने लोगों का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने उनका ध्यान इस ओर दिलाया।

इस बीच बताया जा रहा है कि भारत में अली जफर का इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से ही बैन है और उनका X अकाउंट भी यहां सीधे तौर पर दिखाई नहीं देता। हालांकि, उनकी इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अली जफर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत पाकिस्तानी टीवी शोज से की थी। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में भी पहचान बनाई। बॉलीवुड में उन्होंने साल 2010 में फिल्म Tere Bin Laden से डेब्यू किया। इसके बाद वह Mere Brother Ki Dulhan, Chashme Baddoor, Kill Dil और Dear Zindagi जैसी फिल्मों में नजर आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें