Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Powell के वक्तव्य के इंतजार में बाजार सतर्क, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

November 8, 2023

Powell के वक्तव्य के इंतजार में बाजार सतर्क, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

 

मुंबई: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के नीतिगत दरों को लेकर होने वाले वक्तव्य के इंतजार में निवेशकों की सतर्कता से विश्व बाजार की गिरावट ने स्थानीय स्तर पर पंद्रह समूहों की तेजी के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त पर रहे। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.21 अंक बढ़कर 64975.61 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.80 अंक की बढ़त के साथ 19443.50 अंक पर रहा।

हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली की रफ्तार अधिक तेजी रही, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.78 प्रतिशत की छलांग लगाकर 32,441.89 अंक और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत उछलकर 38,337.70 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3828 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2019 में लिवाली जबकि 1683 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां हरे जबकि शेष 21 लाल निशान पर रही। बीएसई के 15 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.54, सीडी 0.84, ऊर्जा 0.77, एफएमसीजी 0.55, हेल्थकेयर 0.92, इंडस्ट्रियल्स 0.93, यूटिलिटीज 0.21, ऑटो 0.80, कैपिटल गुड्स 0.86, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.73, धातु 0.53, तेल एवं गैस 0.96, पावर 0.15, रियल्टी 1.40 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.07 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01, जर्मनी का डैक्स 0.31, जापान का निक्केई 0.33, हांगकांग का हैंगसेंग 0.58 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.16 प्रतिशत गिर गया। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 160 अंक की तेजी लेकर 65,101.95 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 64,851.06 अंक के निचले स्तर पर आ गया।

वहीं, लिवाली की बदौलत दोपहर बाद यह 65,124.00 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 64,942.40 अंक के मुकाबले 0.05 प्रतिशत बढ़कर 64,975.61 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 43 अंक की बढ़त के साथ 19,449.60 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,401.50 अंक के निचले जबकि 19,464.40 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा।

अंत में पिछले सत्र के 19,406.70 अंक की तुलना में 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 19,443.50 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एशियन पेंट 1.96, टाइटन 1.24, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.16, एलटी 1.16, आईटीसी 0.95, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68, मारुति 0.63, रिलायंस 0.53, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45, सन फार्मा 0.38, टीसीएस 0.32, बजाज फिनसर्व 0.22, एचडीएफसी बैंक 0.17 और इंडसइंड बैंक शामिल रही।

ये भी पढ़ें: Labour Day Holiday: आज छुट्टी रहेगी या नहीं? जानिए आपके शहर में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें